Breaking News

ट्रक में लगी आग और ज़िंदा जल गया ड्राइवर

23 Feb, 2021 1164

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आई है जिसमें लुधियाना में दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लगने से उसका ड्राइवर जिंदा जल गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर जगराओं के निकट सोमवार रात में हुई। पुलिस ने बताया कि पीडि़त की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना के करीब 30 मिनट बाद दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन तब तक ड्राइवर जल चुका था। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए। वहीं, ट्रक पर लगी आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक देखी गईं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है.

अन्य खबरे