Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर लड़की से गैंगरेप

17 Jun, 2020 948

संवाददाता/inन्यूज़.
आज भी इस देश में लोग मजबूरी का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं. दिल्ली में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दरअसल पीड़िता किसी भी हाल में दिल्ली से अपने घर झारखंड जाना चाहती थी। जिसके लिए उसने दिल्ली पुलिस के रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के कॉन्स्टेबल प्रदीप से गुहार लगाई थी। प्रदीप ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाया और उसने साजिश में प्रेमचंद नाम के दूसरे कॉन्सटेबल को भी शामिल कर लिया। दोनों सिपाहियों ने लड़की को उसके घर जाने के लिए ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे दूर कहीं ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। फिर बारी बारी से दोनों सिपाहियों ने पीड़िता से साथ रेप किया। पीड़ित लड़की पिछले नौ सालों से दिल्ली में बतौर मेड काम कर रही थी। लॉकडाउन की स्थिति में वो किसी तरह अपने घर जाने की कोशिश में थी। ट्रेनें चालू होने के बाद उसने वर्दी वालों पर मदद की आस की, जिन्होंने दगा दिया। दुष्कर्म को लेकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद दोनों आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दिल्ली के प्रीत विहार इलाके का है। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि पीड़िता दिल्ली से इस कदर ऊब चुकी थी कि वो अपने मालिक को बिना बताए ही घर निकल गई। आनंद विहार पहुंचने पर जब पीड़िता को पता चला कि वहां से ट्रेन नहीं है तो वो परेशान हो गई। फिर पीड़िता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं जहां वो ट्रेन के बारे में जानकारी ले रही थी, इसी दौरान वो आरोपी पुलिसकर्मियों के संपर्क में आई। कॉन्स्टेबल ने उसे झांसा दिया कि वो रांची की ट्रेन पकड़वा देगा। लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। आईपीसी की धारा 376डी यानी गैंग रेप और पॉस्को एक्ट में मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.