Breaking News

ठाणे : मनपा का सहायक अधिकारी रिश्वत लेते धराया

28 Dec, 2021 742

संवाददाता/ in24 न्यूज़.

मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) में एक बार फिर से रिश्वत (bribe) मांगने के आरोप में एंटी करप्शन डिपार्टमेंट (anti curroption department) ने एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गए इस सरकारी अधिकारी का नाम अनिल खातुरणी है जो मनपा का सहायक आयुक्त है. इस बारे में बिल्डर ने बताया कि अनिल खातुरणी प्लान पास करने के एवज में उससे 50 हजार रूपये की मांग की थी. जिसके बाद बिल्डर ने अधिकारी को पहली किश्त के रूप में 25 हजार दिए, बाकी बचे 25 हजार के लिए अनिल खातुरणी लगातार फोन करके बिल्डर को परेशान कर रहा था. आखिर अधिकारी द्वारा लगातार पैसों की मांग करने से परेशान बिल्डर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अधिकारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि इस महीने में यह दूसरी घटना है जब कोई अधिकारी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हुआ हो इसके पहले भी एंटी करप्शन विभाग ने रिश्वत लेते हुए एक अधिकारी को गिरफ्तार किया था. एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से मनपा में हड़कंप मचा हुआ है.

अन्य खबरे