Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करनेवाले को 22 साल की सजा

29 Dec, 2023 2414

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के सांगली में जिला एवं सत्र अदालत ने 22 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक अनिल कुमार कुलकर्णी ने अदालत को बताया कि पीड़िता के साथ अपने करीबी संबंधों और उसकी जानकारी के अभाव का अनुचित फायदा उठाते हुए शहर के माधवनगर निवासी आरोपी वासुदेव दादासाहेब चव्हाण उर्फ रोहित ने एक फरवरी से 20 मार्च 2021 के दौरान अपनी बहन के घर पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और यौन संबंध रखने से इनकार करने पर पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। बाद में लड़की की दादी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीएस हैट्रोटे ने कुल 12 गवाहों की जांच के बाद आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत दोषी पाया और उसे 22 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि हाल ही में सरकार ने अंग्रेजों के ज़माने के कानून को संशोधित करके देश के मुताबिक क़ानून को नई गति देने का काम किया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.