Breaking News

पिता की लगी लॉटरी पर बेटे को मिली मौत

10 Aug, 2020 813

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं. मुर्शिदाबाद में एक पिता की लॉटरी जीतने की सारी खुशियां मातम में बदल गई जब उसके सात साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मुर्शिदाबाद शमसेरगंज इलाके में रहने वाले ग्रामीण सूरज मलधर के बेटे की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उससे दो लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बच्चे का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में मिला है। मृतक को घर के नजदीक ही एक व्यक्ति के साथ खेलते हुए देखा गया था।

अन्य खबरे