Breaking News

पुणे के बाद किरण गोसावी को पालघर पुलिस ने किया गिरफ्तार

02 Dec, 2021 810

संजय मिश्रा/in24न्यूज़

 

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले (mumbai cruz drug case) के मुख्य गवाह किरण गोसावी (kiran gosavi) को पुणे (pune) के बाद अब पालघर पुलिस (palghar police) ने गिरफ्तार किया है। गोसावी की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के एक मामले में हुई है जिसकी एफआईआर बहुत पहले से ही दर्ज थी। गोसावी वही शख्स है, जिसकी सेल्फी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (aryan khan) के साथ वायरल हुई थी। आर्यन खान के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद ये बात सामने आई थी कि एनसीबी (ncb) के क्रूज़ ड्रग्स केस में गोसावी एक गवाह हैं। इसके बाद उनके ऊपर एनसीबी की कार्रवाई के दौरान आर्यन खान के साथ मौजूद रहने को लेकर सवाल उठे थे। गोसावी को जानने वाले प्रभाकर सेल ने बाद में दावा किया था कि, आर्यन खान को छोड़ने के लिए करोड़ों रुपये की मांग की थी। प्रभाकर ने अपने आप को गोसावी का सहयोगी बताया था। इस मामले में मुंबई पुलिस भी अब जांच कर रही है। वैसे किरण गोसावी के खिलाफ कई आपराधिक मामले महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज है। पुणे के फरासखाना, वानवड़ी, लष्कर पुलिस स्टेशन में ठगी का केस दर्ज हैं। पिंपरी-चिंचवड़  के भोसरी पुलिस स्टेशन में गोसावी के खिलाफ पिछले महीने एक और ठगी का केस दर्ज किया था।

अन्य खबरे