Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पूजा के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुजारी गिरफ्तार

07 Feb, 2024 930

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
एक पुजारी द्वारा पूजा के दौरान महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला जगदलपुर के सिरहसार स्थित हनुमान मंदिर का है। पुलिस ने आरोपी पंडित को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला द्वारा कोतवाली थाने में आकर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि सिरहासार स्थित हनुमान मंदिर में पदस्थ पंडित के द्वारा पूजा करने के दौरान छेड़छाड़ किया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पंडित के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी पं. नारायण प्रसाद (55 वर्ष) महादेवघाट को तत्काल हिरासत में लिया गया, जहां पंडित के द्वारा स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए मेकाज में भर्ती भी किया गया। मामला गंभीर होने के कारण आरोपी की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दिया गया था,  ठीक होने के बाद पंडित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 आईपीसी, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू किया गया है। बता दें कि पंडित की हरकत से लोगों में नाराजगी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.