प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने से मना किया तो प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग कर खुद को गोली मार ली
15 Jul, 2019
1346
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इश्क़ में कुछ भी हो सकता है. प्रेमिका ने अपने प्रेमी से बात करने से मन क्या किया, प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग करके लाइव में खुद को गोली मार ली. गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में एक युवक ने उसकी गर्लफ्रेंड के महज बात करने से मना करने पर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़के ने वीडियो कॉल किया, लेकिन नाराज गर्लफ्रेंड ने बात करने से इनकार कर दिया. इससे खफा होकर उसने कार में ही वीडियो कॉल के दौरान लड़की के सामने ही गोली मारकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामले में प्रेम प्रसंग की बात कही है. मृत युवक रूपक कुमार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का निवासी था. उसके पिता विजय कुमार गुप्ता आर्मी से रिटायर होने के बाद फिलहाल झारखंड के गुमला में सैप जवान हैं.