Breaking News

फॉरेंसिक रिपोर्ट में माफिया अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बे निकले इंसानी खून

27 Apr, 2023 1498

संवाददाता/in24 न्यूज़.
संवाददाता/in24 न्यूज़.
माफिया अतीक अहमद (ateek Ahmed) के ध्वस्त किए गए कार्यालय में पाए गए खून के धब्बे मानव रक्त (human blood) थे। बुधवार देर रात विशेष जांच दल को रिपोर्ट सौंपी गई। सोमवार को चकिया स्थित कार्यालय के अंदर खून के धब्बे और खून से सना चाकू मिला था। इसके बाद नमूने लेने के लिए फॉरेंसिक टीम (forensic team) को बुलाया गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चला है कि ध्वस्त और परित्यक्त इमारत में स्थानीय नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस ने कुछ नशेड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनमें से कुछ को चोटें आई हैं। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया। बता दें कि खून के धब्बे की पुष्टि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट में की गई है। 

अन्य खबरे