Breaking News

बहू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में ससुर ने की पांच की हत्या

24 Aug, 2021 809

संवाददाता/in24 न्यूज़
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधू और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद ही थाने जाकर आत्‍मसमर्पण कर दिया है। मामला गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की सुबह-सुबह थाने पहुंचे एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच लोगों को मार डाला है। पुलिस उस शख्स की बातों पर हैरान रह गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वाकई उस शख्स ने अपनी पुत्रवधू, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्‍चों की हत्‍या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पुत्रवधू और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंध बन गए हैं। इसी गुस्‍से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस शख्स की स्वीकारोक्ति के अतिरिक्त घटना के अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे