Breaking News

बिटकॉइन में साढ़े तीन लाख गंवाने के युवक ने की आत्महत्या

07 Mar, 2023 718

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में अपने साढ़े तीन लाख रुपए के निवेश को गंवाने के बाद बीकॉम द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ (Lucknow) के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी निवासी युवक का शव उसके घर में कपड़े से लटका मिला। शोक संतप्त परिवार के मुताबिक बिटकॉइन में निवेश किए गए पैसे खोने के बाद वह उदास था। पीड़ित के चचेरे भाई ने कहा कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो कंपनी के प्रतिनिधि ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। सरोजिनी नगर के एसएचओ संतोष कुमार आर्य ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबरे