Breaking News

मरकज़ से लौटे शख्स ने ओडिशा में सरकारी अधिकारियों पर हमला किया

19 Apr, 2020 988

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मरकज के लोग लॉकडाउन से इतने ज़्यादा नाराज़ हैं कि वे कानून तोड़ने से भी बाज नहीं आ रहे. बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने दो साथियों और कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में राज्य सरकार के दो अधिकारियों पर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाद में तीनों को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। घटना कुआखिया पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोपीनाथपुर गाँव में उस समय हुई, जब जिला अधिकारी रंजन कुमार दास अन्य अधिकारियों के साथ लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के पालन का जायजा लेने और यह सुनिश्चित करने पहुँचे थे कि लोगों ने मास्क पहना है या नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि जब बीडीओ और तहसीलदार गलियों में लोगों की जाँच-पड़ताल कर रहे थे, उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार बिना मास्क पहने तीन लोग नहीं रूके और गोपीनाथपुर गाँव की ओर भाग निकले।

अन्य खबरे