Breaking News

मां से बहस के बाद बेटी ने फांसी लगाई

05 May, 2023 867
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मां और बेटी का रिश्ता बेहद करीबी होता है, मग़र आज के दौर में कई बार इस रिश्ते को बिगड़ते भी देखा गया है। जब बेटी मामूली बात पर आत्महत्या जैसा कदम उठा ले, तो जो मां पर बीतती है उसे कोई भी समझ सकता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा (korba) से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां पर एक छात्रा ने मामूली बहस की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मां से बर्तन धोने और को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह भयानक कदम उठा लिया। छात्रा की खुदकुशी किए जाने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका का नाम कुमारी रॉबिन है जो कक्षा नवमीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनमा की कार्रवाई की गई और परिजनों का बयान लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का हाल बेहाल है।

अन्य खबरे