Breaking News

मिठाई के डब्बे से निकले विदेशी करेंसी : दो गिरफ्तार

20 Aug, 2019 3012

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मिठाई के डब्बे में अगर मिठाई की जगह कुछ और निकले तो माजरा समझा जा सकता है. गौरतलब है कि तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां के राजस्व खुफिया निदेशालय की जोनल यूनिट के अफसर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2 यात्रियों को रोक कर उनके समानों की जांच करने लगे. जांच के दौरान उनके पास से मिठाइयों के डिब्‍बे मिले. जब अफसरों ने उसे खुलवाया तो उनके होश उड़ गए. डिब्‍बों में मिठाइयों की जगह कड़े -कड़े नोटों की गड्डियां भरी पड़ी मिलीं. नोट भी भारतीय नहीं थे.  बता दें मंगलवार को राजस्व खुफिया निदेशालय, हैदराबाद जोनल यूनिट ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2 यात्रियों को रोका. उनके समानों की तलाशी ली गई तो 3,50,000 सऊदी अरब रियाल मिठाई के बक्से, बिस्कुट के बक्से और बैग में छिपा हुआ पाया गया. इसके बाद अफसरों ने उन्‍हें हिरासत ले लिया.

अन्य खबरे