Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

रिक्शा चालक ने किया महिला होमगार्ड पर हमला

20 Mar, 2017 2001
ब्यूरो रिपोर्ट / in 24 न्यूज़, मुंबई
अब तक पलिस पर हमले हो रहे थे पर इन हमलावरो की लिस्ट में होमगॉर्ड भी शामिल हो चुके है। अब तो आये दिन महिला होमगॉर्ड पर हमले हो रहे है। वारदात महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सटे कल्याण शहर की है जहा एक महिला होमगॉर्ड को गुमराह कर उसके साथ मारपीट कर उसे  नाले में फेकने की घटना सामने आयी है। यह घटना कुछ ऐसे शुरू हुए, रविवार के दोपहर को डोम्बिवली स्टेशन के सामने महिला होमगार्ड सुनीता नंद महर यातायात कंट्रोल करने की ड्यूटी कर रही थी। राम नगर पुलिस स्टेशन के ठीक सामने रिक्शा स्टैंड है जँहा पर कुछ गैरकानूनी रिक्शा चलाने वाले रिक्शा स्टैंड को छोड़कर दूसरी ओर रिक्शा खड़ी कर किराया भर रहे थे।
एक ऐसे ही रिक्शा चलने वाले को सुनीता ने ऐसा न करने को रिक्शा चालक ने होमगार्ड की एक न सुनी और पलट कर रिक्शा चालक रवि गुप्ता (28) महिला होमगार्ड सुनीता से बहस करने लगा उसका कहना था 'क्या तुम ट्रफिक पुलिस हो सिर्फ तुम्हें यहाँ यातायात देखने के लिए लगाया है ' महिला होमगार्ड ने रवि रिक्शा चालक से तमीज़ से बात करने को कहा फिर भी रिक्शा चालक बदतमीज़ी करता जा रहा था। जब रिक्शा चालक सुनीता की नहीं मना तो सुनीता रिक्शा में बैठ गई और रिक्शा  रामनगर पुलिस स्टेशन की ओर चलने के लिए कहा। पर वह पुलिस स्टेशन की ओर रिक्शा न लेजाकर ठाकुर्ली की दिशा में अपनी रिक्शा भागने लगा।
महिला होमगार्ड ने रिक्शा चालक को रिक्शा रोकने को कहा पर फिर भी उसने नहीं रोका जिसके बाद महिला होमगार्ड जान बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया, तब रिक्शा चालक रवि ने ठाकुर्ली के पास रिक्शा रोक दिया और उसने वहां पर होमगार्ड सुनीता को रिक्शे से बाहर निकाल कर उसकी पिटाई शुरू कर दी बिच रास्ते पर एक महिला होमगार्ड को मार खाता देख नागरिक उसने बचाने के लिए रिक्शा चालक की दिशा में दौड़े नागरिको को अपनी तरफ आता देख रवि होमगार्ड सुनीता को नाले में धकेल वहा से रिक्शा ले भाग निकला। लोगो ने सुनीता को अस्पताल में भर्ती करवाया जिसके बाद सुनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी रिक्शा चालक रवि को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहूंचा दिया।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.