लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 31656 लोगों पर यूपी में एफआईआर दर्ज
28 Apr, 2020
847
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन में उल्लंघन करने वाले 31656 लोगों पर उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है। जुर्माने के तौर पर पुलिस ने वाहन मालिकों से 12.42 करोड़ रुपये वसूला है। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त और सभी जिलों के पुलिस कप्तानों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 31656 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस ने 6.62 लाख वाहनों के चालान और 32 हजार वाहनों के सीज करने की कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने वाहनों मालिकों से जुर्माने के तौर पर 12.42 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला है। वहीं, ईसी एक्ट के तहत पुलिस ने 560 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।