Breaking News

शराब के नशे में पोते ने की दादी की हत्या

14 Feb, 2023 727

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कई बार लोग रिश्ते की अहमियत को भूल जाते हैं। दिल्ली (Delhi) के प्रेम नगर (Prem Nagar) इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शाहरुख नामक पोते ने शराब के नशे में अपनी दादी की हत्या कर दी। 30 वर्षीय आरोपी शाहरुख को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है और उसने अपनी दादी के सिर के पिछले हिस्से में चोट मारी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने नशे की हालत में दादी को धक्का दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम माैके पर पहुंची तो मृतका की पहचान 90 वर्षीय रायसा के रूप में हुई। पुलिस ने आगे कहा कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसजीएम अस्पताल भिजवा दिया। हालांकि हत्या के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है।

अन्य खबरे