शाहीन बाग़ में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली के शाहीन बाग में एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को तीन गोलियां चला दीं। ये फायरिंग हवा में की गई है। पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। खबरों की मानें तो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम कपिल बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति नोएडा के दल्लूपुरा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि शाहीन बाग के एक हिस्से में एक महीने के अधिक समय से एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पीटना चाहा, लेकिन पुलिस ने गोली चलाने वाले को बेहद कड़ी सुरक्षा में लेकर बचा लिया। पुलिस अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला पुलिस अफसरान मौके पर पहुंच गए। हमलावर के बारे मे फिलहाल पुलिस ने कुछ जानकारी नहीं दी है। हालांकि अब से थोड़ी देर पहले दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के एक आला अफसर ने घटना की पुष्टि की है। इससे पहले एक जेएमआई एक नाबालिंग गुरुवार को जामिया क्षेत्र में गोली चलाई थी। इस फायरिंग में जेएमआई का एक छात्र घायल हो गया था। घायल फारूख एमए मास कम्युनिकेशन के छात्र है और उनको बाएं हाथ में गोली लगी थी। आरोपी को बाद में दिल्ली में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 14 दिन की सुरक्षात्मक हिरासत में भेज दिया।