Breaking News

शौच करने गई नाबालिग को खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

03 Jan, 2023 998

क्राइम डेस्क/in24न्यूज़/पालघर    

      महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम दुष्कर्म की इस घिनौनी वारदात को नेहलपाड़ा इलाके में तब अंजाम दिया गया, जब 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी. उसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे पास ही के एक खेत में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. इस मामले की शिकायत के बाद कथित दुराचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वाड़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.   

अन्य खबरे