Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में नया खुलासा

29 Nov, 2022 1196

क्राइम डेस्क/in 24न्यूज़ 

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट्स मिले हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुजरात की सूरत पुलिस ने आफताब के एक दोस्त को मुंबई से गिरफ्तार किया है, इसका ड्रग्स तस्करों से सीधा संबंध बताया जा रहा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही सूरत पुलिस से संपर्क कर सकती है. यह बात पहले ही सामने आ चुकी थी कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर दिल्ली आया था. दिल्ली पुलिस हिमाचल के भी ड्रग्स कनेक्शन को खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक आफताब के इस दोस्त की जानकारी सूरत पुलिस से ली जा रही है. जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब आफताब का पिता अमीन पूनावाला भी पुलिस के रडार पर आ गया है. जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के वसई पहुंची दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का 2020 का शिकायती पत्र सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि अमीन पूनावाला लगातार अपने बेटे आफताब के संपर्क में था. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इस दौरान उसने श्रद्धा के बारे में आफताब से क्यों नहीं पूछा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को यह भी शक है कि 5 जून को जब आफताब पैकर्स एंड मूवर्स एजेंसी के जरिये अपना सामान वसई से दिल्ली शिफ्ट कर रहा था, उस वक्त अपने पिता और परिवार से मिलने उनके घर पर गया था. क्या उसके पिता ने सामान शिफ्ट करने में उसकी मदद की थी ? दिल्ली पुलिस इन सभी एंगल की जांच कर रही है. बहरहाल श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस बहुत जल्द अपने अंतिम निष्कर्ष तक पहुंच सकती है ऐसा दावा किया जा रहा है.

 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.