Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सामूहिक बलात्कार मामले में दो युवक गिरफ्तार

11 Jan, 2020 1197

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हैदराबाद में सामूहिक बलात्कार मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि पश्चिम जोन की जुबली हिल्स पुलिस ने मीडिया में वायरल होने के बाद सामूहिक बलात्कार के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने गत 7 जनवरी को जुबली हिल्स पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की थी। मगर पुलिस ने शिकायत पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते पीड़िता ने मीडिया की शरण ली। मीडिया में मामले के उजागर होने के बाद शुक्रवार को बंजारा हिल्स एसीपी के निर्देशन पर जुबली हिल्स पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यूसुफ़गुड़ा निवासी ऋषि उर्फ ऋषि रेवन और उसके दोस्त निखिल रेड्डी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता मॉडलिंग करने के लिए साल 2019 में हैदराबाद आई और एक महिला हॉस्टल में रहने लगी। इस दौरान हॉस्टल की संचालिका मंगला आदिलक्ष्मी के पुत्र ऋषि ने पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद पीड़िता जुबली हिल्स थाने के एक अपार्टमेंट में रह रही थी। पिछले 28 दिसंबर को रात 8.30 बजे ऋषि अपने दोस्त निखिल के साथ नशे की हालत में पीड़िता के पास में आए। दोनों को नशे में देखकर पीड़िता ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। मगर वे नहीं गये। उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। दूसरे दिन ऋषि ने समझौता करने का प्रयास किया। इसके लिए पीड़िता राजी नहीं हुई। दोनों के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की ठान रखी थी। ऋषि ने पीड़िता को बलात्कार के दौरान लिया गया वीडियो दिखाकर उसे धमकाया कि यदि वह समझौते के लिए राजी नहीं होगी तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इस कारण पीड़िता भयभीत हो गई। फिर भी हिम्मत करके 7 जनवरी को उसने जुबली हिल्स थाने में घटना की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने घटना के संबंध में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। मगर मीडिया के हस्तक्षेप के बाद एसीपी ने के निर्देशन पर मामला दर्ज किया गया।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.