Breaking News

सीआरपीएफ के सिपाही ने पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर खुद को मारी गोली

16 May, 2020 820

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कई बार इंसान की ज़िंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं कि वह अपना सबकुछ ख़त्म करने पर आमादा हो जाता है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित थरवई के पडिला स्थित सीआरपीएफ कैंप में शनिवार की सुबह एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद जवान ने खुद को कमरे में  बंद कर के स्वयं को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे कैंप में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ के डीआईजी और कई अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये। वहीं थरवई पुलिस और आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद शवों  को कब्जे में ले लिया है ।घटना की खबर मिलने के बाद जवान के परिजनों का बुरा हाल है। थरवई थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा का रहने वाला है। मृतक का नाम विनोद यादव बताया जा रहा है जो सीआरपीएफ में गाड़ी चलाता था। वह सीआरपीएफ के कैम्प में बने सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। शनिवार को सुबह उसने पत्नी विमला देवी ,बेटी सिमरन, बेटे संदीप, की गोली मारकर हत्या कर दी। इन तीन लोगों की हत्या के बाद उसने खुदा को भी कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान दे दी। जवान की इस हरकत से पूरे सीआरपीएफ कैंप में सन्नाटा पसर गया है। सीआरपीएफ जवान ने इस वारदात को क्यो अंजाम दिया, अभी तक इस बारे में कोई स्पस्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल जिस तरह से घटना सामने आई है उसको देख कर यही लग रहा है कि कोई पारिवारिक कारण ही इस हत्याकांड के पीछे हो सकता है। लेकिन हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

अन्य खबरे