Breaking News

सुशांत के सदमे में 13 साल की छात्रा ने जान दी

25 Jul, 2020 795

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुशांत सिंह राजपूत की एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने सदमे में आकर आत्महत्या कर ली. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करीब एक माह अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी उनके फैंस सदमें से उबर नहीं पा रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से आहत एक छात्रा ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ये घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की छात्रा के साइड करने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बहुत दुखी थी। इस लिए वह अपनी जीवन लीला खत्म कर रही है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा भी दर्शकों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिये पहुंच चुकी है. अनेक लोगों को इस फिल्म प्रदर्शन के दौरान रट और सुशांत को मिस करते देखा गया.  

अन्य खबरे