लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग दलित बहनों की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या
15 Sep, 2022
637
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kher) में पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग दलित बहनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार और फिर गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत के बाद शवों को पेड़ पर लटका दिया गया था। एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम तथा अन्य औपचारिकताओं के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है. दिन में बाद में सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.