Breaking News

13वीं मंजिल की लिफ्ट से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

30 Sep, 2023 874

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अहमदाबाद की एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल की लिफ्ट से गिरकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार देर रात झवेरी ग्रीन कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ है। यहां निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल पर पालकी (मजदूरों वाली लिफ्ट) टूट गई, जिससे तीन मजदूर नीचे गिर गए। घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच शुरू है।

अन्य खबरे