Breaking News

इसरो ने की गगनयान मिशन टेस्ट की सफल लॉन्चिंग

21 Oct, 2023 589

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह इसरो द्वारा (ISRO) गगनयान मिशन के टेस्ट वाहन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सक्सेसफुली लॉन्च किया गया। इसरो ने इस टेस्ट को अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) का नाम दिया गया है।

टेस्ट फ्लाइट के तीन हिस्से है- क्रू मॉड्यूल, क्रू एस्केप सिस्टम और सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट। इस टेस्ट के जरिए पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया है। परीक्षण मॉड्यूल लॉन्च के बाद सुरक्षित रूप से बंगाल की खाड़ी में उतर गया है। बता दें कि इसरो के लिए यह लॉन्च बड़ी सफलता है। 

अन्य खबरे