Breaking News

चंद्रयान -2 ने भरी श्रीहरिकोटा से उड़ान

22 Jul, 2019 2935

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज ही दूसरे मून-मिशन चंद्रयान-2 ने दोपहर 2: 43 बजे को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी. यह 48 दिन के सफर के बाद चन्द्रमा पर उतरेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने इस मिशन के लिए कड़ी मेहनत की है. छह साल पहले रूस ने चंद्रयान-2 पर इसरो के साथ अपने सहयोग को समाप्त कर दिया था. इस मिशन को पिछली गर्मियों में एक और झटका लगा जब इसरो ने अंतरिक्ष यान के डिज़ाइन को फिर से बनाने का फैसला किया और जनवरी में फिर से जब चंद्र लैंडर विक्रम में परीक्षण के दौरान खराबी आ गई. चंद्रयान -2, चंद्रयान -1 की अगली कड़ी में तीन मॉड्यूल शामिल हैं. एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर. ऑर्बिटर 100 किलोमीटर दूर से चंद्रमा की परिक्रमा करेगा, जबकि लैंडर रोवर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह तक ले जाएगा. 

 

 

अन्य खबरे