Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

निजी रॉकेट विक्रम-एस ने सफल उड़ान के साथ लिखा अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास

18 Nov, 2022 794

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
विकास के रास्ते पर लगातार बढ़ने वाले भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में आज एक नया इतिहास लिख दिया है। पहली बार देश में निजी स्पेस कंपनी द्वारा बनाया गया रॉकेट विक्रम-एस (Vikram-S) सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। इसने इंडियन स्पेस प्रोग्राम को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज सुबह साढ़े 11 बजे अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास लिखा गया है। हैदराबाद की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के रॉकेट Vikram-S ने सफल उड़ान भरी। रॉकेट आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से अंतरिक्ष की ओर गया। इसकी लॉन्चिंग के बाद भारत के स्पेस मिशन में प्राइवेट रॉकेट कंपनियों की एंट्री हो गई है। विक्रम-एस रॉकेट ने देश की स्पेस इंडस्ट्री में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री को एक नई दिशा प्रदान की है, जिस पर दशकों से सरकारी स्वामित्व वाले ISRO का प्रभुत्व था। बता दें कि भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.