Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

व्हाट्सएपका एक नया फीचर ऑडियो प्लेबैक जारी

23 Apr, 2021 1690

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग के ज़माने में आज व्हाट्सएप एक ज़रूरत बन गया है। व्हाट्सएप ने अब एक नया फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया है। इस फीचर से व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज को अलग-अलग प्लेबैक स्पीड पर चलाया जा सकता है। ये फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। वॉयस मैसेज प्लेबैक स्पीड कंट्रोल फीचर को  व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.21.9.4 एंड्रॉयड पर उपलब्ध करवाया गया है। इस बीटा वर्जन पर ही स्पीड कंट्रोल फीचर को यूज किया जा सकता है। इससे पहले के बीटा वर्जन पर भी ये फीचर सपोर्ट करता है।   व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा यूजर्स इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं।  व्हाट्सएप यूजर्स बीटा वर्जन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद वो इस फीचर को यूज कर सकते हैं। आईओएस के लिए भी  व्हाट्सएप बीटा प्रोग्राम उपलब्ध है, लेकिन ये फीचर फिलहाल उसके लिए जारी नहीं किया गया है।  व्हाट्सएप को पिछले महीने वॉयस मैसेज को अलग-अलग स्पीड पर प्लेबैक फीचर टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसे WABetaInfo ने रिपोर्ट किया था। इसमें अब तीन अलग-अलग प्लेबैक स्पीड वॉयस मैसेज के साथ इस फीचर को जारी किया गया है। इसे अपडेटेड यूआई के साथ पेश किया गया है।   व्हाट्सएप बीटा यूजर्स जो इस टेस्ट का पार्ट है, वो वॉयस मैसेज के पास प्लेबैक स्पीड का सिंबल देख सकते हैं। इसमें तीन अलग-अलग प्लेबैक स्पीड कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें 1x, 1.5x और 2x प्लेबैक का ऑप्शन दिया गया है। वॉयस मैसेज पर क्लिक करने पर वो नॉर्मली ही प्ले होगा, लेकिन उसके स्पीड को 1x, 1.5x या 2x पर क्लिक करके चेंज किया जा सकता है।  इस फीचर में स्लो स्पीड पर वॉयस मैसेज को प्ले करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। इस फीचर्स को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। ये फीचर सभी वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कब जारी होगा कंपनी ने इस पर कुछ नहीं कहा है। माना जा रहा है बीटा टेस्टिंग में आ जाने के बाद इसे जल्द सबके लिए जारी कर दिया जाएगा। इतना तय है कि यूजर्स को इस नई सुविधा से लाभ होगा।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.