Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगदड़ से मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत

20 Aug, 2022 552

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान भगदड़ मचने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान परिसर में काफी भीड़ थी। भीड़ के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। ये आरती सुबह करीब 3-4 बजे के आसपास की जाती है। बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद थे।  

अन्य खबरे