Breaking News

पांच बच्चों को एक साथ मां ने दिया जन्म

30 Apr, 2020 920

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कई बार इंसानी ज़िंदगी में ऐसा कुछ होता है जिसपर एकदम से यकीन करना मुश्किल हो जाता है, पर  इंसान को कुदरत के सामने उसके फैसले को मानने के सिवा कोई उपाय भी नहीं होता! एक महिला के एक बार में पांच बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। आश्चर्यचकित करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश की है। लखनऊ के सूरतगंज स्थित एक अस्पताल में अनिता नामक महिला ने एक बार में दो लड़के और तीन लड़कियों को जन्म दिया। महिला के पति कुंदन के मुताबिक उसकी पत्नी और सभी पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। उसने कहा कि उसके परिवार में ऐसा होगा उन्होंने कभी सोचा नहीं था और यह मामला वाकई आश्चर्यचकित करने वाला है। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने अब उसकी पत्नी को बाराबंकी जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला का इससे पहले एक बेटा भी है।  

अन्य खबरे