Breaking News

सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

03 Feb, 2020 1177
संवाददाता/in24 न्यूज़.

जम्मू-कश्मीर से भारतीय सेना के लिए बुरी खबर सामने आई है. यहां सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. खबर के अनुसार, भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर जम्मू एवं कश्मीर में रियासी के निकट रुद्रकुंड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और नीचे गिर गया. सेना के अनुसार, चॉपर ने ऊधमपुर से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी. इस चॉपर में दो पायलट सवार थे. सेना के अनुसार, दुर्घटना सुबह 11.30 बजे हुई. हालांकि नीचे गिरने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित निकल गए और बाल-बाल बच गए. सेना ने जानकारी दी कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं. दोनों खतरे से बाहर हैं. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में चीफ ऑफ नॉर्दर्न स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह तथा अन्य अधिकारियों को ले जा रहे भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी थी. हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आने के बाद उसकी पुंछ क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी.

अन्य खबरे