Breaking News

होली से पहले तेंदुए ने ली मासूम बच्ची की जान

07 Mar, 2023 684

संवाददाता/in24 न्यूज़.
होली से ठीक पहले यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में तेंदुए (Leopard) के हमले में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। लड़की घाघरा नदी की नहर के पास शौच के लिए गई थी, जब सोमवार शाम तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। धौरहरा के रेंज अधिकारी एन.के. चतुर्वेदी ने कहा कि हम क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा रखा जाएगा। तीन वर्षों में इस क्षेत्र में ऐसे हमलों में आठ बच्चे मारे गए हैं। बता दें कि की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरे