Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

देश के प्रमुख शहरों में महंगा हुआ जोमैटो

02 Jan, 2024 983

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जोमैटो ने नए साल में अपनी फीस बढ़ा दी है। न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड फूड ऑर्डर से उत्साहित फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्रमुख बाजारों में अपने अनिवार्य प्लेटफॉर्म शुल्क को तीन रुपए से बढ़ाकर चार रुपए प्रति ऑर्डर कर दिया है। नई दरें एक जनवरी से प्रभावी हो गईं। नए साल की पूर्व संध्या पर जोमैटो ने कुछ बाजारों में अपने प्लेटफॉर्म शुल्क को अस्थायी रूप से नौ रुपये प्रति ऑर्डर तक बढ़ा दिया था। कंपनी के शेयर मंगलवार को तेजी के साथ खुले और सुबह 126 रुपये के आसपास थे। पिछले साल अगस्त में जोमैटो ने अपने मार्जिन में सुधार करने और लाभदायक बनाने के लिए दो रुपए का प्लेटफॉर्म शुल्क लगाया था जिसे बाद में बढ़ाकर तीन रुपए कर दिया गया था। अब एक जनवरी से इसे फिर से बढ़ाकर चार रुपए कर दिया। नया प्लेटफॉर्म शुल्क ज़ोमैटो गोल्ड सहित सभी ग्राहकों पर लगाया गया है। जोमैटो और उसके क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट में पिछले सालों की तुलना में नए साल की पूर्व संध्या पर अब तक के सबसे ज्यादा ऑर्डर और बुकिंग देखी गईं। जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि हमने नए साल की पूर्व संध्या पर लगभग उतने ही ऑर्डर वितरित किए हैं जितने 15, 16, 17, 18, 19, 20 को मिलाकर किए थे। भविष्य को लेकर उत्साहित हूं!तो वहीं ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा कि उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर ही ऑर्डर की कुल संख्या को पार कर लिया। हम पहले ही एक दिन में सबसे ज्यादा ऑर्डर, ओपीएम (ऑर्डर पर मिनट), एक दिन में बेचे गए सॉफ्ट ड्रिंक्स और टॉनिक वाटर, एक दिन में बेचे गए चिप्स, एक दिन में राइडर्स को दिए गए टिप्स तक पहुंच चुके हैं।  इस बीच, जोमैटो को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के 4.2 करोड़ रुपए के कथित कम भुगतान पर दिल्ली और कर्नाटक के कर अधिकारियों से नोटिस मिला। जोमैटो ने कहा कि वह नोटिस के खिलाफ अपील करेगा। बता दें कि जोमैटो आज की तारीख में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रसिद्धि प् चूका है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.