Breaking News

अब बिना हाथ में लिए की जाएगी रेलवे टिकट की जांच

24 Jul, 2020 821

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ये कोरोना का ही खौफ है लोग एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाते ना गले मिलते हैं. ऐसे में रेलवे ने तय किया है कि अब बिना हाथ लगाए टिकट की जांच की जा सके. भारतीय रेलवे जल्द ही एयरपोर्ट्स की तरह क्यू आर कोड वाले संपर्क रहित टिकट देने की योजना बना रहा है। इस कोड को ट्रेनों में मोबाइल फोन से स्कैन किया जा सकेगा। इस सुविधा की मदद दे टीटीई अब बिना हाथ से छुए ही आपके टिकटों की जांच कर सकेंगे। प्रयागराज डिवीजन ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री के लिए एयरपोर्ट की तरह ही कॉन्टेक्ट लेंस होंगे। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक़ इसके लिए सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोनों के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन सिस्टम तैयार कर रहा है। इससे कोरोना जैसी महामारी से संक्रमण का खतरा है उससे बचा जा सकेगा.

अन्य खबरे