गोल्डन टेंपल मेल पर पथराव से यात्रियों में अफरातफरी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई से अमृतसर जा रही ट्रेन गोल्डन टेंपल मेल (golden temple mail) गाड़ी संख्या 12903 पर शुक्रवार को पत्थरबाजी (stone pelting) की खबर सामने आई है। ये पत्थर बाजी शनिवार रात कुछ अज्ञात युवकों द्वारा की गई। घटना के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक 13 मई की रात 12.45 बजे जब ये ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर जोर-जोर से पत्थर गिरने की आवाजें आने लगी। स्थिति तब अधिक संवेदनशील हो गई, जब ट्रेन के AC कोच B1 और B2 की कांच की खिड़कियों पर पत्थर गिरे। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री प्रवीण जैन ने बताया कि घटना से ट्रेन में AC कोच B1 व B2 की कई खिड़कियां टूट गई। ट्रेन में डबल लेयर कांच होने के कारण पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। खिड़कियों की बाहरी परत टूटी, लेकिन अंदर के शीशों में सिर्फ क्रैक आए। जिससे पैसेंजर्स को नुकसान होने से बच गया। जांच पूरी होने के बाद पूरा मामला सामने आने की उम्मीद है।