Breaking News

चार दिन के महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

21 Nov, 2020 730

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना काल की पहली छठ पूजा का आज समापन हो गया. छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हो रहा है। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना कर सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। देश के विभिन्न शहरों में सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है। इससे पहले षष्ठी को यानी 20 नवंबर की शाम को व्रतियों ने अगस्ताचलगामी को अर्ध्य दिया भक्तों ने रातभर सूर्य देव के जल्दी उगने की प्रार्थाना की। यह पर्व सूर्य उपासना का है ऐसे में सूर्योदय व सूर्यास्त के समय का काफी महत्व है। बहुत से इलाकों में बादल या धुंध के कारण सूर्य समय पर नहीं दिखता तो लोग सूर्योदय समय के अनुसार भी पूजा कर लेते हैं। वाराणसी में गंगा किनारे लोगों ने आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा किया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत करने वाले व्रत का पारण करते हैं यानी कुछ खाकर व्रत तोड़ते हैं। वहीं मुंबई में अनेक स्थानों पर सार्वजनिक छठ पूजा नहीं होने से लोगों ने अपने घरों में कृत्रिम तालाब में सूर्य को अर्घ्य दिया।  

अन्य खबरे