Breaking News

दुनिया के बड़े मंदिरों की तरह होगा अयोध्या का राम मंदिर

28 Jul, 2020 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जबरदस्त उत्साह का माहौल है. दशकों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन को भव्य बनाने के लिए सरकार के साथ-साथ साधु-संत कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम मंदिर क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया में चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगकोरवाट है। जबकि भारत का सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु का श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर है, जो करीब 156 एकड़ के क्षेत्र में है। जाहिर है राम मंदिर के निर्माण के बाद इसका स्थान भी दुनिया में सबसे अलग होगा.

अन्य खबरे