पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने 40 राउंड फायरिंग के बाद खदेड़ा
18 Dec, 2022
858
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत-पाक सीमा पर लगातार भेजे जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयासों को बीएसएफ (BSF) के जवान नाकाम कर रहे हैं। इसी तरह का मामला एक बार फिर सामने आया है। दरअसल, पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में BSF की चंदू वडाला पोस्ट पर 250 मीटर की ऊचाई पर पाकिस्तानी ड्रोन (pakistani drone) देखा गया है, जो 15 सैकेंड तक भारत की सरहद के अंदर रहा, लेकिन मुस्तैद BSF के जवानों ने 40 राउंड फायरिंग की और 6 इल्लु बम भी चलाए जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की और चला गया। फिलहाल BSF और पुलिस की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने खदेड़ा है।