Breaking News

पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले सांसद को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

05 Sep, 2023 854

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को भी सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कान्फ्रेंस (NC) के नेता मोहम्मद अकबर लोन को कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने लोन से भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेने और देश की संप्रभुता को स्वीकार करते हुए एफिडेविट दाखिल करने को कहा है। दरअसल उच्चतम न्यायालय के समक्ष सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य याचिकाकर्ता नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के कथित तौर पर 2018 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के मुद्दे को सोमवार को जोर-शोर से उठाया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत की संविधान पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें देते हुए मुख्य याचिकाकर्ता लोन को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश देने की गुहार लगाई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने लोन से लिखित हलफनामा मांगा है कि वह जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हैं और उनकी भारतीय संविधान में निष्ठा है! बता दें कि अनुच्छेद 370 को लेकर नेशनल कान्फ्रेंस ने लगातार विरोध का रास्ता अपनाया है !

अन्य खबरे