Breaking News

सेना ने एलओसी के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

15 May, 2023 664

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) जिले में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani infiltrators) को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने एलओसी पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके तुरंत बाद तारकुंडी क्षेत्र से एक घुसपैठिये को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली जिले का मोहम्मद उस्मान है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अन्य खबरे