Breaking News

पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर

11 Aug, 2023 709

संवाददाता/in24 न्यूज़.

पाकिस्तान लगातार घुसपैठ को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहा है।  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखने पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए कर्मियों ने गोली चला दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें बीएसएफ ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है।

अन्य खबरे