14 जून को पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा
13 Jun, 2022
704
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मंगलवार 14 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज के साथ पुणे में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पुणे में शाम चार बजे पीएम राजभवन में जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज का शुभारंभ करेंगे।