Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

मुंबई की लाइफ लाइन ने ही निगल ली मुंबईकरों की जिंदगी

09 Jun, 2025 216

मुंबई से सटे ठाणे जिले में ट्रेन से गिरकर कुछ यात्रियों की जान चली गई है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज सुबह नौ बजे के आस पास दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ है। 

दरअसल ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ। ट्रेन खचाखच भरी थी और ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। जिसके चलते यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री सीएसएमटी की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ट्रेन से गिर गए। 

यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही है। 

इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है। इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया। ये यात्री गंभीर रूप से घायल थे और इनके कपड़े फट गए थे। कसारा जा रही एक ट्रेन के गार्ड ने बताया कि मुंबई स्टेशन के पास पांच यात्री ट्रेन से गिर गए।  

फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी मृतक 30 से 35 साल के बीच के हैं। फिलहाल पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। लेकिन कहा जा रहा है कि 8 से 10 लोग ट्रेन से गिरे हैं। वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.