Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अवनीत कौर के साथ किसिंग सीन पर आया नवाजुद्दीन का रिएक्शन

20 Jun, 2023 1675

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है. इस फिल्म में नवाज के साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर नजर आ रही है। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसके बाद दोनों स्टार काफी चर्चा में हैं। इस ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर का एक लिपलॉक किसिंग सीन है, जिसको लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इसके पीछे की वजह दोनों की उम्र में फर्क बताया जा रहा है। अब इस विवाद को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार रिएक्शन दिया है। जिसने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई दिनों से अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने से 27 साल छोटी अवनीत कौर को लिप किस करते दिखाई दिए। जिसे देखने के बाद लोग काफी गुस्सा हो गए और एक्टर को ट्रोल करने लगे। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसको लेकर अपना रिएक्शन दिया है। नवाजुद्दीन ने कहा - रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती, ये ऐजलेस होता है। इसके आगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इसी वजह से शाहरुख खान आज तक रोमांटिक रोल कर रहे हैं। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यंग जनरेशन पर निशाना साधा और कहा कि 'यंग जनरेशन नल्ली है, वो रोमांस नहीं जानती। आजकल प्यार और ब्रेकअप सब वॉट्सऐप पर होता है।' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस बयान के बाद ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की लीड रोल वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.