आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में विवादों में फंसे जावेद अख्तर
06 Sep, 2021
1022
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बातों ही बातों में आर एस एस की तुलना तालिबान से कर दी, जिसके बाद मामला बिगड़ गया नतीजा यह हुआ की जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जावेद अख्तर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि तालिबान बर्बर है, उसकी हरकतें निंदनीय है, लेकिन आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का समर्थन करने वाले लोग भी तालिबानी जैसे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जावेद अख्तर से माफी मांगने की मांग की अन्यथा भाजपा ने सीधे तौर पर कह दिया कि यदि जावेद अख्तर माफी नहीं मांगेंगे तो उनकी या उनके परिवार की किसी भी फिल्म को मुंबई में चलने नहीं दिया जाएगा।