Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

19 Nov, 2022 2050

संवाददाता/in24न्यूज़।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा अपने किरदारों से हैरत में डाल देते है फिल्म को और भी दमदार बनाने के लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं इस बार नवाजुद्दीन का हैरान कर देने वाला लुक सामने आया है एक्टर का फिल्म हड्डी से लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे ट्रांसजेंडर का रोल, इस लुक में नवाजुद्दीन को देख फैंस भी इंप्रेस हुए है, हरे रंग की साड़ी, हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी में दिखे एक्टर ... नवाजुद्दीन अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं गोल्डन बॉर्डर की हरी बनारसी साड़ी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सबकी निगाहें अपनी ओर मोड़ ली हैं. हाल ही में हड्डी के मेकर्स ने फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक शेयर किया है. नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने आंखों में गहरा काजल, होठों पर डाक लिपस्टिक, माथे पर बिंदिया साथ ही कानों में झुमके पहने हुए हैं. इस लुक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक नजर में पहचान पाना दर्शकों के लिए काफी मुश्किल रहा.किन्नरों के साथ काम कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना मजेदार एक्सपीरियंस दर्शकों के साथ साझा किया. इस लुक पोस्टर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि- ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए काम करने के साथ-साथ सेट पर वही किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था. हड्डी साल 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.