Breaking News

दुर्घटना में बचीं गायिका सपना चौधरी

28 Dec, 2019 1198

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय! यह कहावत गायिका सपना चौधरी पर चरितार्थ हुई है और वे बाल-बाल बच गईं. गौरतलब है कि हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वह बाल-बाल बच गई हैं, लेकिन उनकी कार को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये हादसा कितना भयानक था. इस एक्सीडेंट में सपना की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर हुए इस हादसे में टक्कर के बाद सपना के चालक ने गाड़ी रोकी तब तक दूसरी कार का चालक फरार हो गया. इस कारण कार का नंबर और चालक की पहचान नहीं हो पाई. तो वहीं इसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज नहीं हुई है.

अन्य खबरे