सुशांत के एम्बुलेंस ड्राइवर ने लगाया धमकी का आरोप
03 Aug, 2020
823
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. सुशांत के निधन के दिन उनके घरपर मौजूद लोग चौंकाने वाले बयान दे रहे हैं। अब दिवंगत अभिनेता के बांद्रा निवास पर मौजूद एम्बुलेंस ड्राइवर ने कहा है कि उसे सुशांत के मौत वाले दिन से ही धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। खबरों की मानें तो ड्राइवर को धमकी भरे कॉल इटरनेशनल नंबर से किए जा रहे हैं। इस बयान के बाद सुशांत की मौत की जांच कर रही टीम ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश कर सकती है.