Breaking News

स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत

27 Dec, 2020 1407

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए  बड़ी राहत की ख़बर है कि वे अब पूर्णतः स्वस्थ हो गए हैं. रक्तचाप की समस्या से पिछले तीन दिनों से नगर के अपोलो अस्पताल में भर्ती दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार शाम डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक रजनीकांत अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और हालांकि उन्हें एक सप्ताह के लिए आराम करने का सुझाव दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि रजनीकांत का पूरा बॉडी चेकअप किया गया और सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं। डिस्चार्ज के बाद रजनीकांत हैदराबाद से सीधे चेन्नई जाएंगे। उनके साथ उनकी बेटी ऐश्वर्या भी हैं। गौरतलब है कि तमिल फिल्म 'अन्नात्ते' की शूटिंग के तहत रजनीकांत हाल ही में हैदराबाद पहुंचे थे। इस महीने की 22 तारीख को पूरे फिल्म यूनिट का कोरोना टेस्ट किए जाने पर चार लोग वायरस संक्रमित पाए गए।  बाद में रजनीकांत को भी टेस्ट किया गया, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी क्रम में इस महीने की 25 तारीख की सुबह राजनीकांत को हाई बीपी (अधिक रक्तचाप) होने से उन्हें जुबलीहिल्स अपोलो अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। बता दें कि रजनीकांत की सहमति मिलते ही जल्द ही उनकी फ़िल्मी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

अन्य खबरे